झारखंड समाचारगोमियास्थानीय समाचार

गोमिया के देवोत्तम ने एक साथ 5 परीक्षाएं पास कर बढ़ाया झारखण्ड का मान

गोमिया के देवोत्तम ने एक साथ 5 परीक्षाएं पास कर बढ़ाया झारखण्ड का मान
  • पटवा टोला के अधिवक्ता पुत्र ने B.Tech, M.Tech के साथ PhD, DFO, IB, BCCL A/O किया क्वालिफाई

गोमिया प्रतिनिधि: गोमिया प्रखण्ड की हजारी पंचायत अंतर्गत पटवा टोला गांव के एक युवक ने एक साथ पांच-पांच प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अधिवक्ता नरोत्तम प्रसाद के पुत्र देवोत्तम प्रसाद ने मेहनत और लगन की मिसाल पेश की है।

देवोत्तम ने भोपाल से Computer Science में http://B.Tech की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद GATE परीक्षा क्वालिफाई कर प्रतिष्ठित ISM धनबाद से http://M.Tech की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने PhD के लिए क्वालिफाई किया। इसी क्रम में उन्होंने Exteria कंपनी में प्लेसमेंट भी प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने DFO, IB और अंत में BCCL के A/O पद के लिए भी सफलता अर्जित की।

अपनी इस अभूतपूर्व सफलता पर देवोत्तम ने कहा कि “कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।” उन्होंने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने दादा-दादी और माता-पिता के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को दिया।

गोमिया के पटवा समाज और पूरे प्रखण्ड वासियों के लिए यह गर्व का पल है। स्थानीय लोगों ने देवोत्तम की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। देवोत्तम की यह कहानी क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button