स्थानीय समाचार

अंडर 20 वर्ग में करंगोटोला विजयी

अंडर 20 वर्ग में करंगोटोला विजयी

पतना। प्रखंड के मयुरझुटी मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का फाइनल सोमवार को हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष गुरू हेम्ब्रम शामिल हुए।जिसमें अंडर 20 वर्ग के टीम में कोचिंग सेंटर करंगोटोला विजेता रहा। वहीं 40 प्लस वर्ग में न्यू कॉलोनी तलबड़िया और बालिका वर्ग में एफसी बरहेट की टीम विजय हुए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि गुरू हेम्ब्रम, सचिव मो शाहबाज, मुखिया बिरजु सोरेन, ग्राम प्रधान बेरोनिका मरांडी व बड़का हेम्ब्रम के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया।इस क्रम में संताल परगना स्थापना दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। मौके पर मानुएल टुडू, भूषण किस्कू, हांसदा, लाउस हांसदा, संटु किस्कू, रमेश हेम्ब्रम, मनोज टुडू, रूपचांद मरांडी, छुमु मुर्मू, हिरूलाल हांसदा, मरकुश हेम्ब्रम व अन्य थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button