स्थानीय समाचार

3.53 करोड़ की लागत के दो योजनाओं का विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया शिलान्यास

3.53 करोड़ की लागत के दो योजनाओं का विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया शिलान्यास


बरहरवा संवाददाता
। राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने उधवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत कुसमा में 2.98 करोड़ की लागत से बनने वाले खाद्य आपूर्ति विभाग के एक हजार मैट्रिक टन के गोदाम के साथ तौलपुल व कंप्यूटर कक्ष का शिलान्यास एवं उत्तर पलाशगाछी के स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक ने किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सरकार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं का क्रियान्वन राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहा है। जिसका लाभ निश्चित ही क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं संवेदक के प्रतिनिधि के माध्यम से पुष्प गुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली,प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल,काजू मल्लिक,रानी हांसदा,सकल हेंब्रम, दुर्गा सोरेन,वर्णवास सोरेन,मुर्शीद राजा,आकिब अनिस सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button