स्थानीय समाचार
दीपावली से पहले लौटा उजाला,जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर


लातेहार। हेमपुर गांव में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को अंततः बदल दिया गया है। यह कार्य जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी के सतत प्रयासों और पहल से संभव हो सका।
दीपावली के शुभ अवसर पर गांव में फिर से बिजली की रोशनी लौट आने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अंधेरे में डूबे घरों में अब उम्मीद और उत्सव की चमक फैल गई है।
ग्रामीणों ने अनीता देवी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और तत्परता के कारण यह कार्य समय पर पूरा हुआ।
इस अवसर पर अनीता देवी ने कहा —
“गांवों की मूलभूत सुविधाओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दीपावली जैसे पर्व पर हर घर में उजाला पहुँचे, यही मेरी सच्ची खुशी है।”
![]()




