पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के यहां महाप्रसाद कार्यक्रम में हजारों हुए शामिल


जमशेदपुर: काली पूजा के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा (जमशेदपुर) स्थित आवास पर आज महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया।
श्री मुंडा द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी काली पूजा के उपलक्ष्य में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों श्रद्धालु, कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुये।
इस दौरान झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पलामू के सांसद बी. डी. राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद पी. एन. सिंह, झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद व गणेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय एवं दिनेशानंद गोस्वामी,प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले,बलरामपुर विधायक (पश्चिम बंगाल) मनेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा,चंडीचरण साव,उदय सिंहदेव, विजय खां,आस्तिक महतो,शिवशंकर सिंह,
सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

उधर कॉरपोरेट घरानों से टाटा स्टील के वीपी डी बी. सुन्दररमन, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, जुस्को के एमडी ऋतुराज सिंहा,एस के बेहरा ,आर के अग्रवाल,मजदूर नेता राकेश्वर पाण्डेय समेत अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में शिरकत किये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद सिंह, जितेंद्र राय,रुपेश कटरियार, गणेश सोलंकी,रतन महतो,काली शर्मा,नीरज शर्मा,संजय गोराई समेत अन्य का सराहनीय योगदान रहा।
इस दौरान अर्जुन मुंडा पूरे पंडाल में घूम-घूमकर आगंतुकों से मिलें तथा सबों का अभिवादन किये।
![]()




