दुर्घटनाजमशेदपुरझारखंडस्थानीय समाचार

तेज़ रफ़्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई:चार लोगों की दर्दनाक मौत

Views: 2089
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
तेज़ रफ़्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई:चार लोगों की दर्दनाक मौत

आदित्यपुर:- चांडिल थाना के कांदरबेड़ा में सोमवार की शाम अनियंत्रित कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। इसमें आदित्यपुर के चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद जेसीबी से कार को सीधा करके गैस कटर से कार के दरवाजा को कई भागों में काटकर चारों युवकों का शव निकाल एमजीएम भेजा गया।मृतकों में आदित्यपुर थाना के बाबाकुटी आश्रम निवासी अभय रंजन सिंह उर्फ निखिल (23), आदित्यपुर कालोनी मार्ग संख्या 21 निवासी नवनीत राज उर्फ यस (22), आदित्यपुर मार्ग संख्या 22 निवासी संस्कार मिश्रा (23), मार्ग संख्या 17 निवासी सूरज कुमार (21) का नाम शामिल हैं।घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे आदित्यपुर कालोनी में हाहाकार मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार बाबाकुटी आश्रम निवासी अभय रंजन सिंह उर्फ निखिल का था। कार उसके परिवार में सुनीता देवी के नाम पर है। मृतक चारों दोस्त थे।दोपहर 3.30 बजे दोपहर में घर से निकले थे। उसके बाद संध्या करीब 4.30 बजे दुर्घटना होने की सूचना मिली। इससे पूर्व भी इसी तरह की सड़क दुर्घटना में बाबाकुटी आश्रम के छह युवकों की मौत हो गई थी।

Loading

तेज़ रफ़्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई:चार लोगों की दर्दनाक मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button