स्थानीय समाचार
जेजेए सदर प्रखंड कमिटी का गठन, शाहजहां काजू बने अध्यक्ष


बरहरवा, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित नए परिसदन में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की बैठक जिला प्रभारी शौकत खान के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में सदर प्रखंड प्रभारी कालीचरण मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें शाहजहां काजू को अध्यक्ष, मुन्ना कुमार यादव को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार यादव को सचिव, विकास रंजन शर्मा को सह सचिव तथा राजेश कुमार दास को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में आठ नए पत्रकारों ने जेजेए की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर प्रदेश सचिव अरविंद ठाकुर सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
![]()




