महुआडांड़ में झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस की बैठक, नक्सल गतिविधियों और तस्करी पर होगी निगरानी
Latehar News

महुआडांड़ में अंतरराज्यीय सीमावर्ती थानों की बैठक, सुरक्षा और नक्सल गतिविधियों पर विशेष जोर

लातेहार। शनिवार को महुआडांड़ थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआडांड़ एवं पुलिस उपाधीक्षक, कुसमी (बलरामपुर, छत्तीसगढ़) की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय सीमावर्ती थानों के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती कुसमी, करौंधा एवं सामरी थाना के थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचनाओं के आदान-प्रदान, नक्सली गतिविधियों पर निगरानी, अपराध नियंत्रण एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, आवश्यकता के अनुसार संयुक्त अभियान चलाने, सीमावर्ती इलाकों में नियमित गश्त करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने और समय पर सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में चर्चा किए गए बिंदुओं का अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी।
![]()




