गोमिया: मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया में एस एस क्लब, कुश्माण्डो द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवं समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने फाइनल मुकाबले की विधिवत शुरुआत फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे…