मिर्जाचौकी (साहिबगंज): प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सभी धार्मिक स्थलों और घरों में दीप जलाकर भगवान शिव और देवताओं की आराधना की गई। मिर्जाचौकी के गोपीनाथ शिव मंदिर, युवराजेश्वर शिव मंदिर और दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से 501 दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली का पर्व मनाया। मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण में भक्ति एवं आस्था का अद्भुत संगम देखने…