देवकी बाबाधाम पुल के पास सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

देवकी बाबाधाम पुल के पास सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घाघरा (गुमला):घाघरा प्रखंड अंतर्गत देवकी बाबाधाम पुल के समीप एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा मोटरसाइकिल और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। सभी घायल टेंपो में सवार होकर अपने गांव देवकी से घाघरा बाजार की ओर जा रहे थे। हादसे में बरतीया उरांव को पैर और चेहरे में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि वीरसमनी मुनि को हल्की चोट लगी है। वहीं तीसरे घायल की पहचान प्रताप उरांव (लेटका टोली) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर…

Loading

Read More

सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु तस्कर गिरफ्तार, बंगाल ले जाने की थी तैयारी

सिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58 मवेशियों के साथ 9 पशु तस्कर गिरफ्तार, बंगाल ले जाने की थी तैयारी

रांची।सिल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 गौवंशीय पशुओं (बैल) को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 9 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई सिल्ली थाना कांड संख्या 113/25 दिनांक 30 दिसंबर 2025 के तहत की गई है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(5), 325, 3(5) बीएनएस तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(a) एवं झारखंड गौवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 12…

Loading

Read More

कड़ाके की ठंड में फुलवरिया गांव में असहायों के बीच कंबल वितरण

कड़ाके की ठंड में फुलवरिया गांव में असहायों के बीच कंबल वितरण

संवाददाता : अनुज तिवारी, सतबरवा: सतबरवा प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में गरीब, असहाय एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल वितरण किया। इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड के बीच यह पहल समाज के सबसे कमजोर वर्ग—बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगजनों तथा अत्यंत गरीब परिवारों—के लिए राहत का कार्य साबित हो रही है। कंबल वितरण कार्यक्रम से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव में काफी मदद मिलेगी। कंबल वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की की अगुवाई में…

Loading

Read More

आदर मंडल में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन, समीर उरांव और सुदर्शन भगत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

आदर मंडल में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन, समीर उरांव और सुदर्शन भगत ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

प्रेम कुमार साहू, गुमला/घाघरा:-बिशुनपुर विधानसभा के आदर मंडल मुख्यालय में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्व.अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए समीर उरांव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है।…

Loading

Read More

महुआडांड़ में सामाजिक कुरीति निवारण व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

महुआडांड़ में सामाजिक कुरीति निवारण व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित

महुआडांड़ (लातेहार)।सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को अनुमंडल परिसर, महुआडांड़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी, महुआडांड़ ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत समग्र एवं समेकित योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत दो प्रमुख घटक — संबल एवं सामर्थ्य शामिल हैं। संबल…

Loading

Read More

गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

गोमिया:पेटरवार में दोपहिया वाहन जांच अभियान,नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप

गोमिया। बोकारो एसपी के निर्देश पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान कई बाइक चालकों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा परिवहन नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूला गया, जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी राजू कुमार…

Loading

Read More

गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी

गोमिया:नववर्ष को लेकर प्रशासन सतर्क, पिकनिक स्थलों पर रहेगी कड़ी निगरानी

गोमिया। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोकारो उपायुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जिले के सभी पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। अनुमंडल पदाधिकारी…

Loading

Read More

लातेहार:महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया की पूर्ण

लातेहार:महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया की पूर्ण

लातेहार — नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेला को लेकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजित टेंडर में कुल तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। टेंडर प्रक्रिया के दौरान संवेदक नागेंद्र पाठक द्वारा अंतिम एवं सर्वाधिक बोली 25 लाख 11 हजार रुपये लगाई गई, जिसे स्वीकृत किया गया। टेंडर के अवसर पर संवेदकों की भारी भीड़ देखी गई, जिससे मेले की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी के…

Loading

Read More

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

गढ़वा में जनसुनवाई: उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा: जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान राशन कार्ड, वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास योजना, मुआवजा, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार…

Loading

Read More

होसिर में आयोजित रोड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीटीपीएस ललपनिया ने जीता

होसिर में आयोजित रोड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीटीपीएस ललपनिया ने जीता

गोमिया। प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय के मैदान में होसिर- साड़म द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को आरसी टीटीपीएस ललपनिया एवं एफसी ब्राजील घाटों के बीच खेला गया। जिसमें काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद पेनाल्टी शूटआउट में आरसी टीटीपीएस ललपनिया की टीम विजई हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह थे। जबकि विशिष्ट अतिथि शेखर प्रजापति सहित सम्मानित अतिथियों में गोमिया थाना प्रभारी थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुखिया शोभा देवी एवं सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, पंकज पांडेय,…

Loading

Read More