लातेहार। जिले के बालूमाथ–खलारी पथ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना झारखंड ढाबा के समीप हुई, जहां ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांकी थाना क्षेत्र के मनातू ग्राम निवासी नंदकिशोर राम (55 वर्ष) बाइक से राँची की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ–खलारी पथ पर झारखंड ढाबा के पास मगध कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ कोयला साइडिंग की ओर जा रहा ट्रेलर (संख्या जेएच-04-एडी 2915) ने उनकी…