राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
Views: 101
0 0
Read Time:3 Minute, 31 Second
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

लातेहार।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार, 01 जनवरी 2026 को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ (LED वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिलेभर में चलाया जाएगा।

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देगा। इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना है।

यातायात नियमों के पालन की अपील

इस अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि नववर्ष का स्वागत सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी के साथ करें।

उपायुक्त ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में बीते तीन महीनों से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ई-चालान की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की शुरुआत, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

गुड समैरिटन योजना को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुंचाने वाले ‘गुड समैरिटन (राहवीर)’ को अब ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं पर प्रशासन सख्त है और मुख्य चौराहों व सड़कों पर नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान लोगों में जिम्मेदारी और सतर्कता की भावना विकसित करने का प्रयास है। सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय)संजीव कुमार मिश्रा सहित सड़क सुरक्षा कोषांग एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment