Views: 68
0 0
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित दो जागरूकता रथ को रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क…

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना
Read Time:3 Minute, 46 Second
उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित दो जागरूकता रथ को रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है।इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का थीम ” सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”आधारित है।

वाहन चलाते समय यातायात नियमों पालन बेहद आवश्यक:उपायुक्त

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने पलामूवासियों को नव वर्ष को लेकर बधाई दी है।उन्होंने सभी से कहा कि न्यू ईयर के उपलक्ष्य पर सड़क पर अपनी जिम्मेदारी को और अधिक समझने की आवश्यकता है।उन्होंने लोगों से ड्रिंक के पश्चात ड्राइव नहीं करने की।उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है,विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें।उन्होंने कहा की जीवन मूल्यवान है।सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के सभी नियमों का पालन बेहद आवश्यक है।

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जायेगा जागरूक:डीसी

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर सड़क जागरूकता रथ को किया रवाना

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों/हाट बाजारों पर यातायात नियमों के पालन हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो/विडिओ क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।रथ रवानगी के पूर्व डीसी-डीडीसी एवं डीटीओ ने सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा को लेकर अपना-अपना हस्ताक्षर भी किया।वहीं रथ रवाना करने के पश्चात मौके पर मौजूद विभिन्न पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को रोड सेफ्टी की प्रतिज्ञा भी दिलायी।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक नवीन स्वच्छ एवं स्वस्थ सड़क संस्कृति को विकसित करने की प्रतिज्ञा ली।इस दौरान नजारत उपसमाहर्ता नीरज कुमार,रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports