जिला : लातेहारलातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में शुक्रवार को झारखंड सरकार के निर्देशानुसार “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी श्री उमेश मंडल ने किया। निर्धारित तिथि 21 नवंबर 2025 को बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भागेया पंचायत तथा बरवाडीह प्रखंड के चुगनू पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक श्री सुनील कुमार एवं जिला परिवहन कार्यालय की टीम ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण परिवहन नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के…