27 वर्षों में पहली बार गोमिया में मुनि संघ का ऐतिहासिक आगमन

27 वर्षों में पहली बार गोमिया में मुनि संघ का ऐतिहासिक आगमन

गोमिया (बोकारो):महासमाधि धारक परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित एवं परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज का रविवार 27 दिसंबर 2025 को श्री दिगंबर जैन मंदिर, गोमिया (जिला बोकारो, झारखंड) में दोपहर बेला में मुनि संघ का ऐतिहासिक आगमन हुआ। यह 27 वर्षों में प्रथम अवसर है जब गोमिया में मुनि संघ का पदार्पण हुआ है। मुनि संघ की अगवानी आर्यिका श्री विमलमति माताजी ससंघ द्वारा की गई। नगर…

Loading

Read More

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

लातेहार समाहरणालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की लातेहार जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आयोजित किया गया। प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुए इस धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री…

Loading

Read More

राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई,मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली तक चला अभियान

राँची में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई,मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली तक चला अभियान

राँची।शहर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से मुक्त रखने के उद्देश्य से राँची नगर निगम ने मंगलवार को मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली चौक तक व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान में करीब 20 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए बांस, बल्ली, बेंच और अन्य सामान जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों और ठेला संचालकों को भविष्य में…

Loading

Read More

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, फायरिंग की चर्चा गोमिया | रिपोर्ट बेरमो अनुमंडल के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिद मोहल्ला में गुरुवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के दौरान शुक्रवार सुबह दो राउंड फायरिंग की भी चर्चा सामने आई है।…

Loading

Read More

लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार में पत्रकारिता में नैतिकता पर संगोष्ठी आयोजित

लातेहार। आज के दौर में पत्रकारिता में नैतिकता विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को ललमटिया डैम में किया गया। कार्यक्रम जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठि सह वनभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन ने पत्रकारों को समाज का आइना बताया. उन्‍होने कहा क‍ि पत्रकारों के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्‍मेवारी होती है. उनकी खबरों से समाज समारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनो प्रभाव होता है. संगोष्ठी की तिथि 26 दिसंबर 2025 तय की गई थी, जो पूर्वाह्न 11…

Loading

Read More

शहीद निर्मल महतो छात्र जीवन से ही आंदोलन की राह पर थे:देवेंद्र नाथ महतो

शहीद निर्मल महतो छात्र जीवन से ही आंदोलन की राह पर थे:देवेंद्र नाथ महतो

सिल्ली | रिपोर्ट झारखंड आंदोलन के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को पूरे झारखंड में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, सिल्ली विधानसभा की ओर से सोनाहातु जाड़ेया स्थित शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो छात्र जीवन से ही आंदोलन की राह पर चल पड़े थे। उन्होंने झारखंड…

Loading

Read More

बंदुआ में देव स्थल के चारदीवारी निर्माण से ग्रामीणों में उत्साह

बंदुआ में देव स्थल के चारदीवारी निर्माण से ग्रामीणों में उत्साह

Reported by Santosh Prasad, मनिका:-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ गांव में स्थित प्राचीन देव स्थल के चारदीवारी निर्माण कार्य से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वर्षों से प्रतीक्षित इस महत्वपूर्ण कार्य को कल्याण विभाग द्वारा कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि देव स्थल गांव की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। चारदीवारी के अभाव में मवेशियों का प्रवेश, असामाजिक तत्वों की गतिविधियां तथा अन्य समस्याएं उत्पन्न होती रहती थीं। अब चारदीवारी निर्माण से देव स्थल…

Loading

Read More

ठंड से राहत: सतबरवा की चार पंचायतों में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

ठंड से राहत: सतबरवा की चार पंचायतों में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट, सतबरवा। बढ़ती ठंड को देखते हुए पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सतबरवा प्रखंड की चार पंचायतों में असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत घुटुआ, रेवारातु, बोहीता एवं धावाडीह पंचायतों में गरीब, असहाय, विधवा, दिव्यांग व बुजुर्गों के बीच प्रत्येक पंचायत में 100-100 कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण समारोह में विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, विधायक प्रतिनिधि सह सोशल मीडिया प्रभारी महेश यादव, पूर्व…

Loading

Read More

अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर

रांची। अरगोड़ा स्थित लग्जरी अपार्टमेंट पर्ल आर्किड में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई। आग ब्लॉक-ए के एक फ्लैट में लगी, जो देखते ही देखते पूरे फ्लैट में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तेज हवा के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान भी मौके पर मौजूद रहे और भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे…

Loading

Read More

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में ‘बालक व्यक्तित्व विकास शिविर’का भव्य आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में ‘बालक व्यक्तित्व विकास शिविर’का भव्य आयोजन

लातेहार।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं विद्या विकास समिति की योजना तथा नई शिक्षा नीति (NEP) के आलोक में गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर धरमपुर में एक दिवसीय ‘बालक व्यक्तित्व विकास शिविर’ का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 10वीं तक के 126 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चार सत्रों में विभाजित इस शिविर का उद्देश्य छात्रों का शारीरिक, मानसिक, नैतिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना रहा। योग और शारीरिक कौशल से…

Loading

Read More