गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत गोमिया पंचायत के महतो टोला स्थित मध्य दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग पर संवेदक द्वारा लगभग दो माह पूर्व गिराया गया बालू अब तक नहीं हटाया गया है। सड़क पर फैले बालू के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर फैले बालू के कारण फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित हो रहे हैं। हाल ही में इसी मार्ग पर एक दुर्घटना भी घट…