होसिर में आयोजित रोड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीटीपीएस ललपनिया ने जीता

होसिर में आयोजित रोड फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीटीपीएस ललपनिया ने जीता

गोमिया। प्रखंड के होसिर मध्य विद्यालय के मैदान में होसिर- साड़म द्वारा आयोजित रोड सेफ्टी पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को आरसी टीटीपीएस ललपनिया एवं एफसी ब्राजील घाटों के बीच खेला गया। जिसमें काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद पेनाल्टी शूटआउट में आरसी टीटीपीएस ललपनिया की टीम विजई हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह थे। जबकि विशिष्ट अतिथि शेखर प्रजापति सहित सम्मानित अतिथियों में गोमिया थाना प्रभारी थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुखिया शोभा देवी एवं सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, पंकज पांडेय,…

Loading

Read More

तेनुघाट डैम के पास से चोरी गई पैशन प्रो बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार

तेनुघाट डैम के पास से चोरी गई पैशन प्रो बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तार

तेनुघाट:तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिनांक 27 दिसंबर 2025 को तेनुघाट डैम के पास से एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक मनोज केवट, निवासी ललपनिया कोड़वाटांड़ द्वारा तेनुघाट ओपी में आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर गोमिया थाना कांड संख्या 125/2025 दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने…

Loading

Read More

आदिवासी समाज की आस्था, सिरा-सिता के लिए निकली भव्य पदयात्रा

आदिवासी समाज की आस्था, सिरा-सिता के लिए निकली भव्य पदयात्रा

प्रेम कुमार साहू, गुमला:-घाघरा प्रखंड में पहुंची आदिवासी समाज की आस्था देखने लायक रही। चान्हो प्रखंड के सोपरन नवाटोली गांव से सिरा-सिता धार्मिक स्थल के लिए निकाली गई पदयात्रा घाघरा पहुंचते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे, जो पारंपरिक वेशभूषा में अनुशासन के साथ चलते नजर आए। जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के श्रद्धालु 28 दिसंबर से पदयात्रा पर निकले हैं और 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर अपने गंतव्य स्थल सिरा-सिता पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

Loading

Read More

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती रोकने को लेकर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक

लातेहार, 30 दिसंबर।मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध खेती की रोकथाम को लेकर आज जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए संबंधित अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अफीम एवं गांजा की अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों…

Loading

Read More

लातेहार:धान कूटने की मशीन में फंसने से सामाजिक कार्यकर्ता रूबी कुमारी की दर्दनाक मौत

लातेहार:धान कूटने की मशीन में फंसने से सामाजिक कार्यकर्ता रूबी कुमारी की दर्दनाक मौत

लातेहार।बरवाडीह थाना क्षेत्र के मंगरा गांव की निवासी एवं वैदिक सोसाइटी की सक्रिय कार्यकर्ता रूबी कुमारी की सोमवार शाम धान कूटने वाली मशीन में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मंगरा गांव में बिहारी ठाकुर के ट्रैक्टर से जुड़ी धान कूटने की मशीन के साथ काम करने के दौरान हुआ। हादसे के तुरंत बाद परिजन एवं ग्रामीण रूबी कुमारी को शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरवाडीह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज करने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बच…

Loading

Read More

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

लातेहार।लातेहार पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरहंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हेरहंज थाना क्षेत्र के पंडारम और मारी गांव के बीच स्थित दुर्गम वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पोस्ते की अवैध खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित…

Loading

Read More

अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग की जान:बेटे ने ही रची पिता की हत्या की साजिश,चार आरोपी गिरफ्तार

अंधविश्वास ने ली बुजुर्ग की जान:बेटे ने ही रची पिता की हत्या की साजिश,चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरा गांव से 26 दिसंबर को बरामद बुजुर्ग पच्चू मोची की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य हत्या के पीछे अंधविश्वास और पारिवारिक रंजिश मुख्य वजह बनी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश खुद मृतक के बेटे ने रची थी। जानकारी के अनुसार, तीन महीने पहले पच्चू मोची के 4500 रुपये गुम हो गए थे। इस घटना के बाद उन्होंने घर के कुल देवता को कबाड़…

Loading

Read More

बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर पर साजिश का आरोप

बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर पर साजिश का आरोप

संवाददाता: अनुज तिवारी, पलामू। पलामू जिले के पोलपोल निवासी 28 वर्षीय युवक संदीप सिंह की बेंगलुरु में निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के कोलार क्षेत्र में 25 दिसंबर को संदीप का गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव बेंगलुरु से रांची होते हुए पलामू लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।…

Loading

Read More

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने निजी मद से बांटे कंबल,जरूरतमंदों को मिली राहत

गोमिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने सोमवार को गोमिया प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र पंचमो पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच अपने निजी मद से कंबल का वितरण किया। इस दौरान सुदूरवर्ती गांवों के गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिली। कंबल पाकर ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री सिंह के प्रति आभार जताते हुए उन्हें “गरीबों का मसीहा” बताया। ग्रामीणों ने कहा कि श्री सिंह वर्ष 1985 से राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने हमेशा गरीबों व वंचितों की सेवा को…

Loading

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से धन्य हुई करनडीह की धरती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से धन्य हुई करनडीह की धरती

जमशेदपुर : 22वें संताली ‘परसी महा ’ एवं ‘ओल-चिकी ’ लिपि के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गवर्नर संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर पधारे। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों हस्तियां करनडीह तथा एनआईटी में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिरकत किये। करनडीह में आयोजित ओलचीकी लीपी के शताब्दी समारोह में संथाली लोकगीत गाकर तालियां बटोरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जोहार शब्द के संबोधन के साथ अपना वक्तव्य शुरू की। राष्ट्रपति , गवर्नर एवं मुख्यमंत्री जाहेर थान गये। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूजा अर्चना…

Loading

Read More