राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित दो जागरूकता रथ को रवाना किया।इस अवसर पर उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है।इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का थीम ” सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन”आधारित है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों पालन…