पलामू:- जिले में कार्यरत चतुर्थवर्गीय 251 अनुसेवक, जिन्होंने आठ वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी, उन्हें झारखंड सरकार की ओर से जारी एक नोटिस के आधार पर अचानक नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस निर्णय से आक्रोशित अनुसेवकों ने कई बार पलामू समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी। बर्खास्त अनुसेवकों ने पलामू उपायुक्त से मिलकर सवाल उठाया कि जब नियुक्ति सरकार द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर हुई थी, तो नियमावली में हुई त्रुटि का खामियाजा कर्मचारियों को क्यों भुगतना पड़ रहा…