युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान : अनीता देवी लातेहार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। अनीता देवी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज के युवाओं के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध विचार — “उठो, जागो और तब तक मत…