घोड़ाबांधा साईं मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित

घोड़ाबांधा साईं मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित

जमशेदपुर : साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव घोड़ाबांधा स्थित श्री साईनाथ देवस्थानम प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई । रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महारूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित की गई। जबकि सोमवार को भोले बाबा का दिव्य श्रृंगार, भव्य एवं भक्तिमय महा आरती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। साईं भजन एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। शिर्डी वाले साईं बाबा …, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम … भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर…

Loading

Read More

मेदिनीनगर में मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने जारी किया संकल्प पत्र

मेदिनीनगर में मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने जारी किया संकल्प पत्र

मेदिनीनगर। नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मेयर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने रेडमा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर अपना संकल्प पत्र जारी किया। वे पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी की पुत्री हैं। प्रेस वार्ता के दौरान नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि उनके संकल्प पत्र में शामिल योजनाओं के क्रियान्वयन से मेदिनीनगर नगर निगम की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने 23 फरवरी को मतदाताओं से क्रम संख्या 5 “बेंच” छाप पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएँ नम्रता त्रिपाठी ने कहा कि उनका लक्ष्य मेदिनीनगर…

Loading

Read More

रांची में बोर्ड परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रांची में बोर्ड परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

रांची। मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार वर्तमान में चल रही बच्चों की बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा रांची नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी रांची नगर क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे के बजाय 8:00 बजे से ही लगा दी गई है, ताकि…

Loading

Read More

डोरंडा कांड: युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार,आरोपी वकील हिरासत में

डोरंडा कांड: युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार,आरोपी वकील हिरासत में

रांची। राजधानी के डोरंडा इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मर्सिडीज कार सवार ने एक युवक को पहले टक्कर मारी, फिर उसे कार के बोनट पर फंसा कर कई किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। इस दौरान युवक जान बचाने के लिए बोनट पर ही अटका रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उन्हें भी कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद कार सवार युवक को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने…

Loading

Read More

पलामू में गोलगप्पा खाने से 150 से अधिक बच्चे बीमार,सभी खतरे से बाहर

पलामू में गोलगप्पा खाने से 150 से अधिक बच्चे बीमार,सभी खतरे से बाहर

पलामू। जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत द्वारिका के रघुआखाड़ में महाशिवरात्रि मेले के दौरान गोलगप्पा खाने से 150 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों का इलाज पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को मेले में पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था। देर रात से बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सोमवार सुबह तक करीब 25 बच्चे बीमार पड़ गए…

Loading

Read More

जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ

जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि मेला सह फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी 2025-26 का हुआ शुभारंभ

लातेहार। 17 फरवरी 2026 को अनुमण्डलीय कृषि प्रक्षेत्र, कीनामाड़, लातेहार परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय (17 एवं 18 फरवरी 2026) कृषि मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी तथा जिला स्तरीय पशु मेला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र), लातेहार विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, सरयू वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालुमाथ, सह निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, चियाकी, पलामू द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर…

Loading

Read More

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त विभिन्न गतिविधियों एवं तैयारियों की समीक्षा हेतु 17.02.2026 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (AMF) की स्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्मिक प्रतिनियोजन, सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में…

Loading

Read More

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर आयोजित

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर आयोजित

पाकुड़। मंगलवार को प्रोजेक्ट जागृति – बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी, पाकुड़ में किया गया। यह शिविर उपायुक्त मनीष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में डीएस डॉ मनीष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में भीबीडी पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, सर्जन डॉ दीपांकर मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा 3 हाइड्रोसिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इस…

Loading

Read More

टांगीनाथ धाम से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

टांगीनाथ धाम से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गुमला। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम से एक 18 वर्षीय युवक के लापता होने की खबर सामने आई है। युवक अपने परिजनों के साथ दर्शन करने गया था, जहां वह भीड़ में बिछड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम हंसराज गुप्ता है। उसके पिता का नाम हिरेंद्र प्रसाद है। वह ग्राम पांकी, थाना पांकी, जिला पलामू का निवासी है। हंसराज की उम्र लगभग 18 वर्ष और लंबाई करीब पांच फीट बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से स्वस्थ है।…

Loading

Read More

महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

महागामा में अमित मोदी हत्याकांड का खुलासा:पत्नी और दो सुपारी किलर गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

गोड्डा। महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में 27 जनवरी 2026 की रात हुए अमित मोदी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश पारिवारिक रिश्तों और अवैध प्रेम प्रसंग के कारण रची गई थी। गोड्डा एसपी मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों,…

Loading

Read More