अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,1अप्रैल तक करें पंजीकरण

अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,1अप्रैल तक करें पंजीकरण

राँची। Indian Army के Army Recruiting Office Ranchi (एआरओ राँची) द्वारा अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक और सही…

Loading

Read More

23 फरवरी मतदान को लेकर झारखंड में 21 से 24 फरवरी तक ड्राई डे घोषित

23 फरवरी मतदान को लेकर झारखंड में 21 से 24 फरवरी तक ड्राई डे घोषित

रांची। झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। जारी निर्देश के अनुसार 21 फरवरी की शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक पूरे राज्य में ड्राई डे लागू रहेगा। इस अवधि के दौरान संबंधित मतदान क्षेत्रों में शराब की बिक्री, परोसने एवं वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासनिक आदेश के तहत सभी खुदरा शराब दुकानें, बार, रेस्टोरेंट, खुदरा कैंटीन तथा झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो एवं…

Loading

Read More

कृषि भूमि बचाव को लेकर किसान सभा की आमसभा,नीतियों पर उठाए सवाल

कृषि भूमि बचाव को लेकर किसान सभा की आमसभा,नीतियों पर उठाए सवाल

कोटालपोखर (बरहरवा)। प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड में सोमवार को कृषि भूमि बचाव संघर्ष समिति गुमानी के तत्वावधान में झारखंड राज्य किसान सभा, जिला साहिबगंज की एक आमसभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित हुए। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देशभर में किसान और मजदूर वर्ग पर अत्याचार एवं शोषण बढ़ता जा रहा है, जिससे उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। लगातार बढ़ती महंगाई, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा की बदहाल स्थिति तथा किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना…

Loading

Read More

मतपत्रों एवं चुनाव सामग्री के मिलान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

मतपत्रों एवं चुनाव सामग्री के मिलान को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पाकुड़, सोमवार। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग एवं निर्वाची पदाधिकारी कोषांग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मतपत्रों एवं चुनाव सामग्री की प्राप्ति के बाद उनका सही तरीके से मिलान और सत्यापन अत्यंत आवश्यक है। किसी भी स्तर पर लापरवाही गंभीर त्रुटियों का कारण बन सकती है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बंडल, पैकेट एवं संबंधित अभिलेखों का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि कई बार बंडल…

Loading

Read More

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया लातेहार जेल का निरीक्षण

RAJESH KUMAR, लातेहार। माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने लातेहार मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल के विभिन्न बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधा संवाद किया। बंदियों से उनके साथ किसी प्रकार के जातिगत या अन्य भेदभाव के संबंध में जानकारी ली गई। इस पर बंदियों ने बताया कि उनके…

Loading

Read More

डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

पाकुड़, रविवार: उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार ने कृषि विभाग एवं आत्मा कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया। समीक्षा के क्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष निर्देश दिए गए— उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि…

Loading

Read More

मंडलकारा पाकुड़ में जेलअदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

मंडलकारा पाकुड़ में जेलअदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

पाकुड़, 15 फरवरी 2026: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में रविवार को मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ मो. नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू, अज़फर हुसैन…

Loading

Read More

एच एम एम मॉडल एकेडमी में वार्षिक उत्सव संपन्न बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

एच एम एम मॉडल एकेडमी में वार्षिक उत्सव संपन्न बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एच एम एम मॉडल एकेडमी गदरपाड़ा महेशपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कमेटी के सदस्य पिंकू शेख़ (जेएमएम) विशेष अतिथि के रूप में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ,जिला सचिव राजकुमार भगत , मोहम्मद कुतुबुद्दीन पूर्व प्राचार्य, महबूब आलम, कलबुद्दीन शेख, पार्थो चटर्जी, जाई चटर्जी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबीरुल शेख , शिक्षक नंद कुमार माल, मिनारूल शेख, शकीना बेगम, विद्यालय के निदेशक जूलिया रखसाना एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय…

Loading

Read More

कैसियो की धुन थम गई: शिक्षक व समाजसेवी सुशील पासवान का निधन, इलाके में शोक

कैसियो की धुन थम गई: शिक्षक व समाजसेवी सुशील पासवान का निधन, इलाके में शोक

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) गुमला जिले के घाघरा क्षेत्र के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा। 90 के दशक में सरकारी शिक्षक बने सुशील पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा, फिटनेस और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग हमेशा याद करेंगे। सुशील पासवान सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाले प्रेरणास्रोत भी…

Loading

Read More

महाशिवरात्रि पर बालूमाथ में भव्य आयोजन, कलश यात्रा एवं शिलान्यास संपन्न

महाशिवरात्रि पर बालूमाथ में भव्य आयोजन, कलश यात्रा एवं शिलान्यास संपन्न

बालूमाथ (लातेहार)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बालूमाथ प्रखंड स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर देवनायक धाम, आदर्श नगर में द्वितीय स्थापना दिवस सह महाशिवरात्रि कलश यात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। कार्यक्रम में जिला परिषद लातेहार की उपाध्यक्ष अनीता देवी अपने पति प्रवीण कुमार सिंह के साथ शामिल हुईं। कलश यात्रा ब्लॉक कॉलोनी से प्रारंभ होकर भैंसादोन होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न की गई।…

Loading

Read More