बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से की मुलाकात,लिया आशीर्वाद

बेरमो विधायक अनूप सिंह ने पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह से की मुलाकात,लिया आशीर्वाद

गोमिया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह सोमवार को साडम स्थित पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के आवास पहुंचे और उनसे औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विधायक अनूप सिंह ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माधव लाल सिंह उनके लिए पिता समान और प्रेरणास्रोत हैं। विधायक ने बताया कि माधव लाल सिंह जैसे सरल, सादगीपूर्ण और स्वच्छ चरित्र वाले व्यक्तित्व बिरले ही धरती पर जन्म लेते हैं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन पर कभी किसी प्रकार का कोई आरोप न लगना, स्वयं में उनके…

Loading

Read More

भाजपा जीरो टॉलरेंस पर काम करती है:बाबूलाल मरांडी

भाजपा जीरो टॉलरेंस पर काम करती है:बाबूलाल मरांडी

गोमिया:झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है और सबका साथ सबका विकास के साथ पार्टी कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी सोमवार को गोमिया में विवाह समारोह में शामिल होने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कही। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड गठन के बाद जब मैं राज्य की बागडोर संभाली थी, उस समय उग्रवाद चरम सीमा पर था और…

Loading

Read More

अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप, क्षेत्रवासी बेहाल

अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह ठप, क्षेत्रवासी बेहाल

बरहरवा। केंद्र और राज्य सरकार जहां आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं अनुमंडल अस्पताल राजमहल की स्थिति बदहाल होती जा रही है। अस्पताल में पिछले लगभग एक वर्ष से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं सहित बड़ी संख्या में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कभी मशीन खराब, तो कभी डॉक्टरों की कमी—इन्हीं वजहों से सेवा नियमित रूप से बहाल नहीं हो पाई है।जुलाई 2024 में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने…

Loading

Read More

कोटालपोखर पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

कोटालपोखर पंचायत भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन

समस्याओं के निवारण हेतु अलग-अलग विभागों के स्टॉल, स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कोटालपोखर।प्रखंड के कोटालपोखर पंचायत भवन में सोमवार को “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रशासक व सीओ बरहरवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए स्टॉल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं के निवारण हेतु कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनमें— स्टॉलों पर पहुंचे लाभुकों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन भी किया गया,…

Loading

Read More

सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर

सीएचसी जाने वाले रास्ते और पंचायत भवन परिसर में गंदगी का अंबार, डीसी के निर्देश भी बेअसर

ग्रामीणों ने की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग बोरियो।बोरियो हाट पाड़ा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य गेट तक जाने वाले रास्ते में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिस रास्ते से रोज मरीज इलाज के लिए सीएचसी तक पहुंचते हैं, वहीं रास्ते की बदहाल सफाई व्यवस्था उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीमार व्यक्ति जहां ठीक होने की उम्मीद लेकर आता है, वहां फैली यह गंदगी उल्टे बीमारी बढ़ाने का काम कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया…

Loading

Read More

चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने डीडीसी से की शिकायत

चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने डीडीसी से की शिकायत

संवाददाता प्रेम कुमार साहू घाघरा (गुमला):- घाघरा प्रखंड अंतर्गत चूंदरी पंचायत में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की निर्माण गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मंगलवार को जिले के डीडीसी दिलेश्वर महतो ने प्रखंड क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्रों एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने चूंदरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्लिंथ प्रोटेक्शन टूटने की जानकारी डीडीसी को दी। उन्होंने बताया कि महज छह महीने पहले बनाए गए इस भवन में कई खामियां सामने आ चुकी हैं।ग्रामीणों ने बताया कि आरोग्य मंदिर का…

Loading

Read More

गोमिया:ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

गोमिया:ललपनिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास गोमिया–ललपनिया मुख्य सड़क पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़ी बाइक पर बैठे साहिल कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साहिल होसिर लोहारटोला का रहने वाला था और स्थानीय मोटर गैराज में मैकेनिक का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि घटना के समय साहिल बाइक पर बैठकर उससे बातचीत कर रहा था। इसी दौरान धान लदा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर…

Loading

Read More

ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक जब्त,अवैध परिवहन पर डीटीओ की कड़ी कार्रवाई

ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक जब्त,अवैध परिवहन पर डीटीओ की कड़ी कार्रवाई

बरहड़वा: बरहड़वा–फरक्का मुख्य मार्ग पर रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में अचानक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रिसोड़ की ओर से आ रहे दो बिना चालान के ओवरलोड बालू लदे ट्रक— पंजीयन संख्या JH 16 G-5983 और JH 16 H-2678 —को जब्त किया गया। जांच के दौरान डीटीओ ने दोनों ट्रकों के चालकों से आवश्यक वैध कागजात की मांग की, लेकिन चालक कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर दोनों वाहनों को जप्त कर बरहड़वा थाना के सुपुर्द कर आगे…

Loading

Read More

अधिग्रहित जमीन व मकान के कम मुआवजे को लेकर डिहारी के ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

अधिग्रहित जमीन व मकान के कम मुआवजे को लेकर डिहारी के ग्रामीणों का सड़क पर प्रदर्शन

कोटालपोखर: सदर प्रखंड के डिहारी गांव के ग्रामीणों ने सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन और मकान के बदले कम मुआवजा मिलने का आरोप लगाते हुए रविवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उनका घर और जमीन फोर लेन सड़क निर्माण में आ गया है, जिसे वे विकास कार्य के लिए खुशी-खुशी देने को तैयार हैं, लेकिन बदले में मिलने वाला मुआवजा बेहद कम व पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें वर्ष 2022 के मूल्यांकन के आधार पर मुआवजा दिया जा…

Loading

Read More

उधवा में कांग्रेस प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित

उधवा में कांग्रेस प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित

बरहरवा।कांग्रेस कार्यालय उधवा में रविवार को प्रखंड कमिटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो. बदरूद्दोजा की अध्यक्षता में हुई।मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बरकातुल्ला खान उपस्थित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने पंचायत के बीएलए फॉर्म 2 भरकर एक सप्ताह के भीतर प्रखंड अध्यक्ष के पास जमा करें। ताकि जल्द से जल्द जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा। मौके पर जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी,हीरालाल साह,जिला सचिव मैनूल हक,मौलाना फारुक समसी,अताउर रहमान,मुखलेसुर रहमान,मो. मुसलालिम,खालेक शेख, अब्दुल हन्नान,इंजमामुल हक,आरिफ आलम,जमीरुल…

Loading

Read More