झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
CEIR पोर्टल की मदद से 20 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने असली मालिकों को सौंपा


लातेहार। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को विधिवत सत्यापन के बाद सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस पाकर लोगों ने लातेहार पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और खुशी जताई।
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत Sanchar Saathi (CEIR) पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें, जिससे मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रैक किया जा सके और बरामदगी की संभावना बढ़ सके।
लातेहार पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से अब गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है, जिससे अपराधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो पा रहा है।
![]()




