स्थानीय समाचार

लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

Views: 70
1 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

लातेहार:-स्वास्थ्य जीवनशैली को बढ़ावा देने और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सुदूरवर्ती इलाकों के लिए एक नई एवं व्यापक पहल शुरू की है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल वाहन गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को टीबी से जुड़ी जानकारी देंगे तथा जांच, परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

इस अभियान के माध्यम से टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ा जाएगा। राज्य के सभी जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम एवं रूट चार्ट तैयार किए गए हैं।

सभी मोबाइल मेडिकल वाहनों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से जोड़ा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

लातेहार जिले में यह विशेष जागरूकता अभियान 12 एवं 13 फरवरी को संचालित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और टीबी उन्मूलन में सहयोग करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button