बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आरबी पैलेस में रविवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, पुरानी धर्मशाला सब्जीमंडी की ओर से झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर दिव्यांगजनों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरहरवा पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा उपस्थित रहे। समिति की ओर से अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार राणा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता, महासचिव दिनेश भारती, सचिव संजय…