युवा समाजसेवी कुमार नवनीत ने दोनों घायलों को निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल लातेहार। लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित जगलदागा के पास सोमवार दोपहर एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें अचानक आमने-सामने भिड़ गईं, जिससे दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवकों की पहचान सरयू निवासी जिब्रिल अंसारी तथा देवी मंडप चंदवा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गंभीर अवस्था में…