बरहरवा।राजमहल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में उसके नाना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित नाना ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को उनकी 17 वर्षीय नातिन गांव में ही अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन शुरू की और जांच के दौरान पता चला कि एक नामजद युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया…