सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत बोहिता पंचायत के लोहड़ी मलय गंगा नदी के किनारे होली पर्व के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया ।
मुख्य अतिथि जिला परिषद सुधा कुमारी,विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव ,सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने मुख्य रूप से फीता काट कर प्रोग्राम का शुभारंभ किया। वही मंच का संचालन कमिटिय के सदस्यों के सहयोग से धावाडीह पंचायत के उपमुखिया मुधीर साहु ने किया।
मौके पर उपस्थित अशोक भुईयां,जय प्रकाश पाठक, श्रवन पाठक ,करीमन भुईयां, पिंटू मुंडा, अजय मुंडा, अध्यक्ष अशोक भुईयां, सचिव सचिन भुइयां, उपाध्यक्ष मिथुन भुईयां, बिनोद भुईयां सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।