झारखंड समाचारअपराधगोमिया

गोमिया में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

Views: 98
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
गोमिया में प्रेमी-प्रेमिका का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी

गोमिया:-बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरपा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मृतकों की पहचान सावित्री कुमारी और फूलचंद मांझी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। जब दोनों ने अपने परिजनों के सामने शादी की इच्छा जताई तो परिजनों ने उन्हें कुछ समय इंतजार करने को कहा था और करीब एक वर्ष बाद विवाह कराने की बात कही थी।

इसी बीच गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ से दोनों का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्रेम करते थे और अक्सर साथ देखे जाते थे। अचानक इस तरह दोनों का शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गोमिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button