तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत, 15 मामलों का निष्पादन, ₹3.55 लाख की समझौता राशि वसूली

तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिले के अंतर्गत तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में 25 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस लोक अदालत के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजूद थे। वहीं, द्वितीय बेंच में जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय तथा तृतीय बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं पुष्पा हंस शामिल रहे।

लोक अदालत के दौरान कुल 15 मामलों का सफल निष्पादन किया गया, जिसमें पक्षकारों के बीच आपसी समझौते के आधार पर ₹3,55,000 की राशि का निपटारा कराया गया। इस अवसर पर न्यायालय द्वारा लोगों को आपसी विवादों को सुलह-समझौते से निपटाने के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की गई।
![]()




