ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार

पाकुड़ स्वास्थ्य केंद्र में लंगूर का आतंक, दो लोग घायल; घंटों बाद रेस्क्यू

पाकुड़ स्वास्थ्य केंद्र में लंगूर का आतंक, दो लोग घायल; घंटों बाद रेस्क्यू

पाकुड़, संवाददाता:
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक लंगूर ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक कमरों में घुसने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लंगूर ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया।

घटना के बाद कई घंटों तक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भय का माहौल बना रहा। मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे अशराफुल शेख ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लंगूर को पकड़ने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में घुसे लंगूर को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया। पकड़े जाने के दौरान लंगूर लगातार चीखता रहा।

रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख ने बताया कि लंगूर को पकड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उसके स्वास्थ्य की जांच कराने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल लंगूर पूरी तरह नियंत्रण में है।

लंगूर के पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रशासन, मरीजों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिला मुख्यालय में एक घायल लंगूर को रेस्क्यू टीम द्वारा बचाया जा चुका है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button