झारखंडस्थानीय समाचार
सरायकेला :सात स्थलों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू


सरायकेला जिले में ट्रैफक व्यवस्था को सही बनाने की दिशा में मंगलवार से नई पहल की शुरुआत हुई है. चेन्नई की कंपनी जेडएफ इंडस्ट्री की ओर से सीएसआर के तहत जिले के कुल 7 स्थलों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू हो गया है.आदित्यपुर आकाशवाणी चौक से इसकी शुरुआत की गई है.
ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण ट्रैफिक सिग्नल का होना जरूरी था जेडएफ कंपनी ने सीएसआर के तहत इसकी शुरुआत की है इससे न केवल ट्रैफिक नियंत्रण होगा, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी. उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के कुल 7 स्थान पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू किया गया है. आने वाले दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा.
![]()




