बिहार इतिहास परिषद के स्वर्ण जयंती अधिवेशन में साहिबगंज के विद्वान का सम्मान
साहिबगंज के डॉ. सदानंद भारती को बिहार इतिहास परिषद अधिवेशन में मिला सम्मान

साहिबगंज / भागलपुर (बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र
साहिबगंज।बिहार इतिहास परिषद का दो दिवसीय 13वां स्वर्ण जयंती अधिवेशन भागलपुर विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अधिवेशन का उद्घाटन खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय चौधरी तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इस आयोजन में देशभर से आए इतिहासकारों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लेकर ऐतिहासिक शोध और अध्ययन पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
डॉ. सदानंद भारती ने प्रस्तुत किया शोध पत्र
साहिबगंज के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. सदानंद भारती ने भी अधिवेशन में भाग लिया। उन्होंने “युगप्रस्त अफगानी शासक शेरशाह सूरी : एक ऐतिहासिक अध्ययन” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विद्वानों ने सराहा।

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
शोध पत्र प्रस्तुति के बाद डॉ. सदानंद भारती को आयोजकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने इसे साहिबगंज के लिए गर्व का क्षण बताया
![]()




