स्थानीय समाचार
Trending

SIR-2026 को लेकर लिट्टीपाड़ा में समीक्षा बैठक,बीएलओ को घर-घर सत्यापन का निर्देश

विसंगति वाले और सुनवाई से अनुपस्थित मतदाताओं की पंचायतवार व बीएलओवार हुई समीक्षा

Views: 24
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

कोटालपोखर संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार और सीओ पवन कुमार ने की। इस दौरान मतदाता सूची में विसंगति वाले मतदाताओं तथा सुनवाई से अनुपस्थित रहे मतदाताओं की पंचायतवार और बीएलओवार समीक्षा की गयी।

बैठक में अधिकारियों ने सभी बीएलओ को संबंधित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने का निर्देश दिया। सीओ ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नया प्रपत्र भरवाने और आवश्यकता के अनुसार जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कराने को कहा।

SIR-2026 को लेकर लिट्टीपाड़ा में समीक्षा बैठक,बीएलओ को घर-घर सत्यापन का निर्देश

अधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी मामलों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रत्येक माह की दो तारीख को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रज्ञा केंद्र संचालकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बेहतर समन्वय और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए प्रज्ञा केंद्र संचालकों को ग्राम प्रधानों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का सुझाव दिया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button