झारखंड समाचारपाकुड़ब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार
Trending

NH-133A News: भीमपाड़ा के पास खेत में घुसी कार, सड़क चौड़ीकरण की मांग

पहले भी सड़क से नीचे उतर चुके हैं कई वाहन, सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा इंतजाम की मांग तेज

Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

बरहरवा:-पाकुड़-बरहरवा मुख्य सड़क (एनएच-133ए) पर सोमवार को भीमपाड़ा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे खेत में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि, कार (JH04W5753) में सवार लोग बाल-बाल बच गये। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

10 से 12 फीट चौड़ी सड़क पर हादसों का खतरा

भीमपाड़ा के समीप सड़क की कम चौड़ाई स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य सड़क के कई हिस्से महज 10 से 12 फीट चौड़े हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान चालकों को नियंत्रण बनाए रखने में परेशानी होती है। सड़क की संकीर्णता के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

NH-133A News: भीमपाड़ा के पास खेत में घुसी कार, सड़क चौड़ीकरण की मांग

पहले भी खेत में उतर चुके हैं वाहन

ग्रामीणों के मुताबिक, भीमपाड़ा के पास वाहन के अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई वाहन यहां सड़क छोड़कर नीचे जा चुके हैं। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाये गये, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

विभाग से सड़क चौड़ीकरण की मांग

लगातार दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दुर्घटना संभावित स्थलों पर जरूरी इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि व्यस्त मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभाग को जल्द पहल करनी चाहिए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button