झारखंड समाचारझारखंडपलामूस्थानीय समाचार

खनन टास्क फोर्स की बैठक: 137 ईंट भट्ठों से 2.19 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया

Views: 52
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second
खनन टास्क फोर्स की बैठक: 137 ईंट भट्ठों से 2.19 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने की, जिसमें अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मार्च माह में अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 44 वाहनों को जब्त किया गया और 29 लाख 86 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

जिले में 201 ईंट भट्ठों की जांच की गई, जिनमें सभी को नोटिस जारी किया गया। इनमें से 137 ईंट भट्ठों से कुल 2 करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये की दंड राशि वसूली गई। वहीं जिला परिवहन विभाग द्वारा 61 वाहनों को जब्त कर 14 लाख 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। विभिन्न अंचलों द्वारा 69 वाहन जब्त किए गए, जिसमें सबसे अधिक 13 वाहन छत्तरपुर अंचल से जब्त हुए।

इसके अतिरिक्त 24 ईंट भट्ठों, 3 स्टोन माइंस और 2 स्टोन क्रशरों की भी जांच की गई। हालांकि वन विभाग द्वारा इस अवधि में कोई वाद दर्ज नहीं किया गया।

उपायुक्त ने अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें मिल रही हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध बालू खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस, परिवहन और खनन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सख्त जांच करने और खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। जिन क्षेत्रों में कम कार्रवाई हुई है, वहां के अधिकारियों को विशेष रूप से रात में सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने हरिहरगंज थाना क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण यहां अवैध बालू और शराब परिवहन की शिकायतें मिलती रहती हैं।

बैठक में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर एसडीओ सहित विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button