स्थानीय समाचार

साहेबगंज जिला कांग्रेस की 50 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार

साहेबगंज जिला कांग्रेस की 50 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार


बरहरवा संवाददाता । बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने बांटे नियुक्ति पत्र, जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने ली एकजुटता की शपथ
मो कलीमुद्दीन एवं बासुकीनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष तथा सरफ़राज़ आलम एवं नित्यानंद गुप्ता को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।
साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी की 50 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आज उत्सव बैंक्विट हॉल, साहेबगंज में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री बरकतुल्लाह खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह साहेबगंज जिला प्रभारी डॉ मुन्नम संजय उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के सभी 50 नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए एवं प्रदेश के नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर श्री अनुकूल मिश्रा एवं प्रदेश सह सचिव श्री हीरालाल साह को फूल बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

साहेबगंज जिला कांग्रेस की 50 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार

नई कार्यकारिणी का स्वरूप – 5 साल का कार्यकाल:


नई टीम में 8 उपाध्यक्ष, 17 महासचिव एवं 25 सचिव शामिल हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए 4 विधानसभा – बोरियो, पाकुड़, बरहेट, राजमहल के लिए अलग-अलग प्रभारी, जिले के सभी 9 प्रखण्डों – साहेबगंज, उधवा, बरहरवा, बरहेट, बोरियो, पतना, मंडरो, राजमहल, तालझारी के लिए प्रखण्ड प्रभारी तथा मंडल स्तर तक 25 सचिवों की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी में संगठन, विभाग/फ्रंटल, निगरानी एवं बूथ प्रबंधन के लिए अलग से उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। टीम में 34 वर्ष से 65 वर्ष तक के युवा एवं अनुभवी चेहरे शामिल हैं।

जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा:


“आज साहेबगंज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय केशव महतो कमलेश जी ने हम पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं पूरी जिला कांग्रेस की तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ। यह 50 सदस्यीय टीम अनुभव, युवा जोश और सामाजिक समरसता का संगम है। हमारा संकल्प है – बूथ जिताऊ रणनीति पर काम करते हुए हर गाँव, हर टोला तक राहुल गांधी जी के संदेश और कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाना। साहेबगंज की जनता की लड़ाई हम सड़क से सदन तक लड़ेंगे। 2026 में यह टीम संगठन को नई पहचान देगी।”

मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा:


“बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में बनी साहेबगंज की यह नई कार्यकारिणी प्रदेश नेतृत्व की सोच का प्रतिबिंब है। इसमें सभी वर्गों – आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला, युवा को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी का स्पष्ट निर्देश है कि 2024 के अनुभव से सीखते हुए 2029 के लिए अभी से जमीन तैयार करनी है। मुझे विश्वास है कि यह टीम घर-घर जाकर भाजपा सरकार की विफलताओं और कांग्रेस के न्याय-पत्र को जनता तक पहुँचाएगी। बूथ प्रबंधन से लेकर सोशल मीडिया तक, हर फ्रंट पर कांग्रेस मजबूत होगी। सभी नवनियुक्त साथियों को बधाई।”

कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रखण्ड अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मो कलीमुद्दीन ने किया। साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों के नाम की सूची निम्नलिखित है।

1. उपाध्यक्ष

  1. मो० कलीमुद्दीन
  2. बासुकीनाथ यादव
  3. श्री अशोक कु० दास
  4. श्रीमति एस्थर मराण्डी
  5. नाबीद अंजुम
  6. उमेश पाण्डेय
  7. सुनील पासवान
  8. नवो दत्ता

2. महासचिव

  1. सरफराज आलम
  2. ऐनुल हक अंसारी
  3. हिरालाल साहा
  4. नित्यानंद गुप्ता
  5. मो० इकबाल
  6. मोरसलीम खान
  7. भोलानाथ महतो
  8. राजीव रंजन यादव
  9. कमरूल हक
  10. राम श्रंगार ओझा
  11. अनील पाण्डेय
  12. मो० सलाहउद्दीन
  13. मिथुन कु० मंडल
  14. नूरजहाँ बीबी
  15. जमुना दास
  16. अनूप हर्षवाल
  17. सनत दुडू

3. सचिव

  1. रिजवान अंसारी
  2. सुभाष मिश्रा
  3. उमेश तिवारी
  4. कज्जाफी मुर्शाद
  5. मो० सईद अख्तर
  6. दिलीप गुप्ता
  7. छोटो हाँसदा
  8. कदाफुद्दोजा (काजल)
  9. मो० रहीम
  10. राजु राय
  11. दुर्गा प्रसाद गुप्ता
  12. राजा हेम्ब्रम
  13. मैनुल हक
  14. मो० ताबिश इकबाल
  15. गणेश साहा
  16. हरिचरण पासवान
  17. मताल दुडू
  18. सैन्टू यादव
  19. उत्फल घोष
  20. रब्बान शेख
  21. सुनील मालतो
  22. रंजीत कुमार सिंह
  23. मो० रियाज
  24. मनीष प्रताप
  25. शिव शंकर यादव

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button