झारखंड समाचार
Trending

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर,चालक समेत तीन घायल

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second

पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के समीप मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पाकुड़ निवासी कविता चार और विद्युत मरांडी शामिल हैं, जबकि बस चालक मुमताज अंसारी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर,चालक समेत तीन घायल

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।

इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. दयानंद आर्या ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक समेत दो यात्रियों को चोटें आयी हैं। चालक मुमताज अंसारी की स्थिति गंभीर है—उसका दाहिना पैर टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की इच्छा जतायी है।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या JH 04 AC 2495 पाकुड़ से महेशपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक संख्या WB 59 H 8406 महेशपुर से पाकुड़ की ओर आ रहा था। शहरकोल के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।

Loading

बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर,चालक समेत तीन घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button