स्थानीय समाचार

नावा बाजार थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

Views: 68
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
नावा बाजार थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

नावा बाजार/पलामू:- पलामू जिले के नावा बाजार थाना परिसर में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने की।
बैठक में होली के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द को मजबूत करने तथा अफवाहों से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देना रहा।

थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव का प्रतीक होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button