झारखंड समाचारगुमला

Gumla News:घाघरा प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक विफेश भगत को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दी गई भावभीनी विदाई

Views: 96
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second
Gumla News:घाघरा प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक विफेश भगत को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार सेवक विफेश भगत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में बीडीओ दिनेश कुमार सहित प्रखंड के सभी कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बताया गया कि रोजगार सेवक विफेश भगत पिछले करीब चार महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लगातार इलाज के बावजूद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और मेहनती कर्मचारी बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि विफेश भगत एक जिम्मेदार और समर्पित कर्मी थे। उन्होंने हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और लगन के साथ किया। उनके असमय निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी गणेश राम महतो, बीपीओ बेबी कुमारी, कृषि पदाधिकारी शंकर खेरवार, ज्योतिलाल महतो, सतीश बंसल, गोपाल किशोर पांडे सहित कई कर्मी उपस्थित रहे।

Loading

Gumla News:घाघरा प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक विफेश भगत को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर दी गई भावभीनी विदाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button