झारखंड समाचारराजनीति

Latehar News: दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए All Jharkhand Students Union नेता

Views: 100
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second
Latehar News: दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए All Jharkhand Students Union नेता

लातेहार। सदर प्रखंड के ग्राम लूटी निवासी दिवंगत पायलट विकास भगत के श्राद्ध कर्म में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, जिला अध्यक्ष अमित पांडेय, नगर अध्यक्ष विकास शाहू एवं विकास चंद्रवंशी सहित कई नेता शामिल हुए। सभी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि 24 फरवरी 2026, मंगलवार को Ranchi से दिल्ली जा रहे विमान हादसे में लातेहार जिले के सात यात्रियों की मृत्यु हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में लूटी निवासी होनहार युवा पायलट विकास भगत भी शामिल थे। उनके असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।

इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विकास उनके परिवार का हिस्सा थे और उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि विकास एक प्रतिभाशाली और उज्ज्वल भविष्य वाले युवा थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करे।

श्राद्ध कर्म में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button