ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंडझारखंड समाचार

ससबेडा पूर्वी पंचायत में सोलर डीप बोरिंग का शिलान्यास,100 घरों को मिलेगी राहत

Views: 70
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

गोमिया। ससबेडा पूर्वी पंचायत के काली मंदिर के समीप मंगलवार को सोलर युक्त डीप बोरिंग का शिलान्यास हुआ। जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी और जिप सदस्य-सह-भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में भूजल स्तर गिरने से हैंडपंप और कुएं सूख जाते हैं। महिलाओं को 1-2 किमी दूर से पानी लाना पड़ता था। सालों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।

ससबेडा पूर्वी पंचायत में सोलर डीप बोरिंग का शिलान्यास,100 घरों को मिलेगी राहत

डॉ. सुरेंद्र राज ने कहा कि यह बोरिंग पूरी तरह सोलर से संचालित होगा। बिजली कटौती में भी पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। 400 फीट गहरी बोरिंग से काली मंदिर टोला, महतो टोला और नायक टोला के करीब 100 घरों यानी 500 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी शुद्ध पेयजल मिलेगा।

जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि हर टोले तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता है। संवेदक को गुणवत्ता के साथ तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

शिलान्यास पर ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष व सदस्य का फूल-माला से स्वागत कर आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि अब दूर से पानी नहीं ढोना पड़ेगा। मौके पर मिठाई बांटी गई।

इस दौरान पंसस हरि सिंह, चितरंजन साव, पिंटू पासवान, रामजी प्रसाद, दिपक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

ससबेडा पूर्वी पंचायत में सोलर डीप बोरिंग का शिलान्यास,100 घरों को मिलेगी राहत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button