आयुष मंत्रालय के सौजन्य से छात्रों को कराया गया योगाभ्यास

आयुष मंत्रालय के सौजन्य से छात्रों को कराया गया योगाभ्यास

बरहरवा। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बच्चों को सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए गए। योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में नियमित योग ही स्वस्थ और निरोग रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने की आदत डालने की भी सलाह दी। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता, अन्य शिक्षक…

Loading

Read More

प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी का गठन

बरहड़वा।शिक्षा विभाग की प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी के गठन को लेकर शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय कक्ष में बीडीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का औपचारिक गठन किया गया। बैठक के दौरान बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित एमडीएम योजना, स्कूलों की सफाई व्यवस्था, मेनू के अनुसार मध्यान भोजन उपलब्ध कराने तथा स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी।…

Loading

Read More

गढ़वा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद 53 गुम मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

गढ़वा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद 53 गुम मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों से गुम हुए 53 मोबाइल फोन को सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने स्वयं मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सुपुर्द किए। उल्लेखनीय है कि गढ़वा पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 60 मोबाइल पूर्व में थानों/ओपी स्तर पर ही उनके मालिकों को वापस किए जा…

Loading

Read More

नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नई चेतना 4.0 के तहत जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बरहड़वा। प्रखंड क्षेत्र के बटाईल पंचायत में शुक्रवार को नई चेतना 4.0 के तहत पलाश–जेएसएलपीएस द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएसएलपीएस बीपीएम फैज आलम उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को लैंगिक समानता, बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं ने सम्मान, सुरक्षा एवं घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने की सामूहिक शपथ भी ली। कार्यक्रम में दीदियों ने पोस्टर…

Loading

Read More

रबी फसल कार्यशाला को लेकर हुई बैठक

रबी फसल कार्यशाला को लेकर हुई बैठक

बरहेट। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी, बीडीओ अंशु कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार विभिन्न मौसमों के अनुरूप किसानों को अलग-अलग फसलों के बीज निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें समय पर बीज मिले और वे खेतों में समय पर फसल लगा सकें। वहीं बीपीएम राजदेव प्रसाद सिंह ने किसानों को…

Loading

Read More

एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएचसी बरहरवा सम्मानित

एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएचसी बरहरवा सम्मानित

बरहड़वा। रांची स्थित रैन ड्यू होटल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए–आईडीए 2025 अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएचसी बरहरवा को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक आईएएस शशि प्रकाश झा ने सीएचसी बरहरवा के डॉ. नवल किशोर, बीपीएम संजय कुमार सिंह और एमटीएस अजय कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जिला वीडीए कार्यालय साहिबगंज और सीएचसी बरहरवा के अन्य प्रतिनिधियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मान…

Loading

Read More

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

बरहरवा। उधवा जीएन उच्च विद्यालय अमानत दियारा में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देशानुसार मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन, संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंथन के समन्वयक अमन वर्मा ने बालिकाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के कौशल सीखने तथा कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक खड़े होने के…

Loading

Read More

गढ़वा में वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन के लिए सघन छापामारी, 18 अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा में वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन के लिए सघन छापामारी, 18 अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर 09 से 10 दिसंबर 2025 की रात्रि तक जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में वारंट व कुर्की आदेशों के अनुपालन हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न मामलों में वांछित कुल 18 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इनमें रंका थाना से 05, रमकंडा से 02, खरौंधी से 01, रमना से 02, मेराल से 01 तथा गढ़वा नगर थाना क्षेत्र से 07 आरोपियों की गिरफ्तारी शामिल है। पुलिस अधीक्षक…

Loading

Read More

कोयले का काला खेल – पेक थाना क्षेत्र का खुलासा

कोयले का काला खेल – पेक थाना क्षेत्र का खुलासा

एंकर: बोकारो थर्मल के पेक थाना क्षेत्र में हाडकॉक कोयला फैक्ट्री के नाम पर अवैध कोयला तस्करी का काला खेल खुलेआम जारी है। एजेंसियों की छापेमारी और जांच के दावों के बावजूद जमीन पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बड़ी बात यह कि कागजों में सब कुछ ठीक बताया जाता है, जबकि हकीकत इसका उलटा है। रिपोर्ट:प्रशान्त सिन्हा गोमिया बोकारो गोमिया (बोकारो)। पेक थाना क्षेत्र के पिलपिलो में संचालित एक कोयला फैक्ट्री में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी और सदस्य खुशबू कुमारी ने निरीक्षण किया, जहाँ कई गंभीर अनियमितताएँ…

Loading

Read More

12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर

12 दिसंबर को आयोजित होगा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025, 27 कंपनियाँ देंगी नियुक्ति के अवसर

लातेहार। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जिला नियोजन-सह-जिला कौशल कार्यालय, लातेहार द्वारा “रोजगार आपके द्वार” अभियान के तहत 12 दिसंबर 2025 को जिला खेल स्टेडियम, लातेहार परिसर में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला–2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में झारखंड तथा राज्य के बाहर की कुल 27 निजी कंपनियाँ भाग ले रही हैं। ये कंपनियाँ हेल्थ, इंश्योरेंस, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग, सर्विस सेक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए रिक्तियां लेकर मेले में उपस्थित होंगी।कंपनियों द्वारा ₹8000 से ₹29000 तक वेतनमान वाले कुल 4196…

Loading

Read More