स्थानीय समाचार

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

Views: 61
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन

पलामू:- पलामू जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।पब्लिक की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही।जनता दरबार में लोगों ने अवैध एलपीसी निर्माण,भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश के बावजूद उंटारी सीओ द्वारा कार्य नहीं करने,कब्जा हटाने,जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, मारपीट व रंगदारी मांगने के संबंध में,अबुआ आवास का दूसरा क़िस्त का भुगतान नहीं किये जाने समेत अन्य मामलों को लेकर शिकायत किया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया व आवेदकों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया.जनता दरबार में हैदरनगर,पाण्डु,सदर मेदिनिगर,उंटारी रोड,छत्तरपुर,पांकी सहित अन्य क्षेत्र से लोग आवेदन लेकर पहुंचे थे।उपरोक्त के अतिरिक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद,सार्वजनिक रास्ता रोकने,अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने,दाखिल खारिज,राजस्व,स्वास्थ्य विभाग,सेविका में गलत महिला का चयन होने,आपूर्ति,पेयजल, शिक्षा,कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किये गये।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button