पर्यूषण पर्व विशेष:साड़म जैन समाज में पांच दिवसीय उपवास पूर्ण,श्रद्धालुओं ने दी अनुमोदना
Gomiya news

साड़म। पर्यूषण पर्व के पावन अवसर पर साड़म जैन समाज के रत्नातराय तेला परिवार द्वारा पांच दिवसीय उपवास का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को ऋषभ जैन, ऋषिता जैन पाटोदी, दिलीप कुमार जैन पाटोदी सहित उनके सुपुत्र एवं पुत्रवधु द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न किया गया।
इस पुनीत अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज साड़म के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और उपवासधारियों का अनुमोदन करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे वातावरण में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें साड़म-पश्चिमी उप मुखिया पंकज जैन, दिलीप जैन, अशोक जैन, राजेश जैन, रिंकू जैन, घोटू जैन, टिकम जैन, सुनील जैन, प्रवीण जैन, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।
पर्यूषण पर्व के दौरान इस प्रकार के उपवास और धार्मिक अनुष्ठान जैन धर्म में आत्मशुद्धि, संयम और तपस्या का प्रतीक माने जाते हैं। यह आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।
![]()




