स्थानीय समाचार

पुआल के ढेर से निकला छह फीेट लंबा नाग, वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Views: 78
0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second
पुआल के ढेर से निकला छह फीेट लंबा नाग, वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़: जिले के महेशपुर प्रखंड के मुर्गाडंगा गांव में पुआल के ढेर से करीब छह फीट लंबा नाग निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही ग्रामीणों की नजर सांप पर पड़ी, आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग के वनकर्मी अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी सावधानी और सूझबूझ के साथ कड़ी मशक्कत के बाद नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान गांव के काफी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

वनकर्मी ने बताया कि पकड़े गए नाग को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया जाएगा, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके और ग्रामीणों को किसी तरह का खतरा न हो।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराने या उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके।

Loading

पुआल के ढेर से निकला छह फीेट लंबा नाग, वनकर्मी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button