लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और लक्ष्य-पूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। कृषि विभाग की समीक्षाबैठक में कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं—बीज विनिमय एवं वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम एवं अन्य कृषि आधारित योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो…