गंगा मैराथन का हुआ आयोजन

गंगा मैराथन का हुआ आयोजन
Views: 649
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second
गंगा मैराथन का हुआ आयोजन

साहेबगंज:- प्रखंड उधवा के पंचायत श्रीधर दियारा में नमामि गंगे के तहत गंगा मैराथन का आयोजन किया गया।परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन रांची द्वारा नमामि गंगे योजना अंतर्गत जागरूकता हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया ,जिसमे मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वामी विवेकानंद उच्च विद्यालय के विद्यार्थी ने मैराथन में भाग लिया,जिसमे प्रथम आकाश कुमार मंडल, द्वितीय अजय दास, तृतीय किशन मंडल हुए। वहां उपस्थित विद्यार्थी , आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया , सहित अन्य ग्रामीण को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा राहुल देव ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है की गंगा की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखे, अपने आस पास गंदगी को नही फैलाए, स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करें। वही बीपीओ गगन बापू ने भी बताया की गंगा सिर्फ नदी नही है बल्कि इसे माता भी कहा जाता है इसके जल के स्पर्श से ही सभी पापों का नाश हो जाता है,गंगा से सभी कृषक वर्ग सहित आम जन को भी बहुत फायदा होता है इसलिए हम सबका भी कर्तव्य बनता है की हम गंगा को निर्मल और अविरल रखे। वही मुखिया तमाल मंडल ने भी स्वच्छता के प्रति लोगो को सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कहा कि अगर सभी लोग मिलकर प्रण ले तो कुछ भी असंभव नहीं है।गंगा और अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें जिससे एक स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण हो सके। इस दौरान पंचायत सचिव दयानंद प्रसाद, रोजगार सेवक मो हफीजूर रहमान,शिक्षक खुदीराम सरकार, संजय, आंगनबाड़ी सेविका दीपू रानी ढाली ,जल सहिया मोनिका दास, जेएसएलपीएस के अर्जुन हेंब्रम एवं।अन्य उपस्थित थे।

Loading

गंगा मैराथन का हुआ आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment